Blog ko customize kaise kare? ये सवाल तब आता है जब हम अपने ब्लॉग के लिए होस्टिंग और डोमेन खरीद के उसे कनेक्ट कर लेते है। तब बात आता है की आखिर हमारा ब्लॉग दिखेगा कैसे उसे सुन्दर कैसे बनाये जिससे इस्पे जो व्यक्ति कुछ पढने आये वो ज्यादा देर तक रुके और उसे ब्लॉग का इंटरफ़ेस अच्छा लगे। और ये सब हो पायेगा ब्लॉग कस्टमाइज करने से।
आज के इस लेख में देखेंगे की आप कैसे अपने ब्लॉग को कस्टमाइज करेंगे ताकि ओ यूजर को पसंद आये और उसका स्पीड भी फ़ास्ट हो। जिससे आपका वेबसाइट गूगले में रैंक करेगा। ब्लॉग को customize करने के लिए सबसे पहले हमे अपने ब्लॉग पे कोई थीम लगाना होता है। आपको तमाम थीम मिलेंगी वर्डप्रेस में लेकिन आप कोई अच्छा थीम का इस्तेमाल करे।
तो आइये जानते है अपने ब्लॉग को कस्टमाइज कैसे करे ( Blog ko customize kaise kare )।
ब्लॉग को कस्टमाइज करने का क्या मतलब है
हम अपने ब्लॉग को customize करते है यानि की हम अपने ब्लॉग को अपने अनुसार उसका लुक देते है वो यूजर को कैसे दिखेगा। ऐसा करने से हमारा वेबसाइट अच्छा दिखता है, और जाहिर सी बात है जब वेबसाइट अच्छा दिखेगा तो लोग उसे पढना भी पसंद करेंगे।
सबसे अच्छा Theme कौन सा है?
जब हम बात एक ब्लॉग वेबसाइट की करते है तो हम ऐसे थीम का चुनाव करते है जिसका लोडिंग स्पीड ज्यादा हो साथ में उसका इंटरफ़ेस यूजर फ्रेंडली हो। इससे हमारी वेबसाइट की रैंकिंग भी सुधर होती है साथ में यूजर को भी पसंद आती है।
अगर आपकी वेबसाइट नई है और आप थीम की तलाश कर रहे है तो आपको GeneratePress थीम का इस्तेमाल करना चाहिए। ये फ्री भी आता है और पेड भी लेकिन यदि आपके पास पैसे नही है तो आप इसका फ्री थीम से ही अपने ब्लॉग को एक सुन्दर लुक दे सकते है। यह थीम फ़ास्ट लोडिंग स्पीड के साथ आती है साथ में यूजर फ्रेंडली भी है।
थीम कैसे इनस्टॉल करे
थीम इनस्टॉल करने के लिए निचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करे: –
- सबसे पहले अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड में लोगिंग कर के आ जाये।
- वह आपको appearance का आप्शन दिखेगा उसपे क्लिक करे।
- फिर appearance के अंदर थीम आएगा उसपे क्लिक करे।


- अब आपके सामने एक न्यू पेज आएगा। इस पेज में उपर ऐड न्यू थीम दिया होगा उसे क्लिक करे।
- अब अपने थीम को सर्च बॉक्स में सर्च करे। जैसे की GeneratePress
- अब आपके सामने थीम आ जायेगा अब अपने पसंद किये हुए थीम को इनस्टॉल करे।
- जब आपका थीम इनस्टॉल हो जाये तब उसे activate कर दे।
अब आप अपने वेबसाइट को न्यू तब में ओपन कर के देखेंगे तो पाएंगे की आपका थीम आपके ब्लॉग पर लग चूका है। अब जरूरत है उसे कस्टमाइज करने की, तो आइये जानते है अपने ब्लॉग को कस्टमाइज कैसे करे।
Apne blog ko customize kaise kare
अपने ब्लॉग को कस्टमाइज करने के थीम को activate करने के बाद डैशबोर्ड में आ जाना है, फिर बताये गये स्टेप्स को फोलो करना है।
- सबसे पहले appearance में जाये।
- फिर customize पे क्लिक करे।
- अब आपके सामने कुछ ऐसा देखने को मिलेगा। यहाँ आपको थीम के सारी आप्शन को कस्टमाइज करना होता है जिससे आपका ब्लॉग सुन्दर दिखने लगता है। आइये यहाँ के आप्शन के बारे में एक एक कर के जाने। इसमें हम फ्री थीम generatepress को कस्टमाइज करेंगे।

Site Identity
इस आप्शन में हमको अपने ब्लॉग का logo, title, tag line तथा favicon को लगाने का आप्शन मिलता है। यहाँ हम अपने अनुसार जो लगाना हो लगा सकते है जैसे यदि केवल title दिखाना हो तो केवल title दिखा सकते या logo बनाकर लगा सकते है। और फिर पब्लिश कर सकते है। जब आप पब्लिश करेंगे तो ये save हो जायेगा।
Layout
layout आप्शन के अंदर हमे कई सारे आप्शन देखने को मिलेंगी जैसे container, header, navigation, side bar, footer, blog यहाँ बसिक्ल्ली हमको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नही रहती है। इसमें हमको container ही width, header की width side bar कहा रहेगा कैसे रहेगा, और footer में कितने पार्ट यानि विजेट होंगे। ये सब कुछ कण्ट्रोल करने का आप्शन मिलता है जिसे हम कुछ न करे तब भी साईट अच्छा दिखेगा।
Colors
इसमें हमे अपने वेबसाइट के हर एक पार्ट के कलर को कंट्रोल करने का आप्शन मिलता है। जैसे हमारा header का बैकग्राउंड कलर क्या होगा, टेक्स्ट का कलर क्या होगा, side बार का कलर, footer का कलर जैसे सभी पार्ट के कलर को हम अपने अनुसार रख सकते है।
साथ ही हम ये भी चेंज कर सकते है की हमारे साईट का होवर कलर क्या होगा। तथा एक्टिव कलर क्या होगा। आप एक एक आप्शन को क्लिक कर के चेक कर सकते है।
Typography
इसके अंदर हमे अपने ब्लॉग के हर एक पार्ट के टेक्स्ट के font, size, डेकोरेशन, आदि आप्शन को कण्ट्रोल कर सकते है। यदि हम अपने header का font दूसरा कंटेंट का दूसरा रखना चाहते है तो वो यहाँ से कर सकते है।
Backround Image
इसके अंदर अपने ब्लॉग का सभी हिसो का backround में इमेज लगाने का आप्शन मिलता है। यानि की हम इससे अपने ब्लॉग के हर एक सेक्शन में चाहे तो अलग अलग इमेज लगा के उसे और ज्यादा खुबसूरत बना सकते है।
General
इसके अंदर कुछ खाश नही होता है नार्मल जो पहले से बना होता है उसे वैसे ही रहने दे। इसमें हम कुछ डायनामिक css को कस्टमाइज करने को मिलता है जो उतना जरूरी नही लगता हमें।
Menu
इस आप्शन के अंदर हम अपने ब्लॉग के लिए मेनू क्रिएट कर के उसे header तथा footer में लगा सकते है। इसके लिए आपको क्रिएट मेनू पर क्लिक करना होगा फिर उसे कोई नाम देना होगा। उसके बाद उस मेनू में क्या ऐड करना चाहते है उसे लेफ्ट से सेलेक्ट करे और फिर उसकी पोजीशन को सेट करे और save कर दे।
Widget
इसके अंदर हमे header, side bar, footer bar को कस्टमाइज करने का आप्शन मिलता है। यहाँ से हम अपने किस सेक्शन में क्या दिखाना चाहते है ओ ऐड कर सकते है।
ऐड करने के लिए उस सेक्शन पे क्लिक करे जिसमे आपको ऐड करना है फिर एक न्य पेज आएगा वह आप प्लस पे क्लिक कर के अपने अनुसार जो चाहे वो लगा के पब्लिश कर सकते है।
Homepage Setting
इस आप्शन के अंदर हम अपने किसी भी पेज या पोस्ट को होम पेज पे दिखा सकते है। हम चाहे तो अपने किसी पेज को होम पे दिखा के और बाकि सरे पेज पोस्ट को दुसरे पेज पे दिखा सकते है।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने पेज को बनाना होगा फिर यहाँ पे आके होम पेज के अंदर static page पे क्लिक करना होगा। अब आपको होम पेज में अपने पेज को सेलेक्ट करे तथा किस पेज पे ब्लॉग को दिखाना है उसे भी सेलेक्ट करे। और पब्लिश कर दे।
इस आप्शन का सबसे ज्याद इस्तेमाल होता है यदि आपका कोई पेज एलेमेन्टर से बहुत ही खुबसूरत तैयार हुआ है तो आप उसे होम पेज पे दिखा सकते है।
Additional CSS
इस आप्शन के अदर हमको अपने कस्टम css कोड को डालने को मिलता है। यदि हम किसी पार्ट को अपने कोड से डिजाईन करना चाहते है तो हम कर सकते है। इसके लिए उस एलिमेंट के लिए css कोड लिखना होगा इस बॉक्स में और फिर पब्लिश कर दे।
निष्कर्ष : Blog ko customize kaise kare
आज के इस लेख में हमने जाना की Blog ko customize kaise kare? उम्मीद है आपको पे पोस्ट अच्छा लगा होगा। आप इन स्टेप्स को फॉलो कर के अपने ब्लॉग को अच्छा लुक दे सकते है। इसके लिए आपको बताये गये आप्शन को उसके हिसाब से इस्तेमाल करना होगा।
ये भी पढ़े : – ब्लॉग कैसे सुरु करे | फ्री ब्लॉग कैसे बनाये